NCERT: भारतीय अर्थव्यवस्था
प्रश्न.1 ‘सेन सूचकांक’ का संबंध है-
- भ्रष्टाचार से
- निर्धनता से
- शिक्षा से
- बेरोज़गारी से
विश्लेषण
उत्तर: B
- सेन सूचकांक का विकास अमृत्य सेन के द्वारा किया गया था।
- इस सूचकांक से निर्धनता का आकलन किया जाता है।
- इसकी गणना गरीबी अंतर अनुपात के वर्ग के औसत से की जाती है।
प्रश्न.2 ‘एम.एस. स्वामीनाथन’ शोध प्रतिष्ठान कहाँ स्थित है?
- बेंगलुरु
- मुंबई
- जयपुर
- चेन्नई
विश्लेषण
उत्तर: D
- एम. एस. स्वामीनाथन शोध प्रतिष्ठान की स्थापना 1988 में एक गैर-लाभकारी ट्रस्ट के रूप में की गई थी।
- यह शोध प्रतिष्ठान तमिलनाडु के चेन्नई शहर में स्थित है।
- इसका लक्ष्य समुदायों के जीवन और आजीविका में सुधार के लिए कृषि और ग्रामीण विकास के लिए आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उपयोग में तेजी लाना है।
प्रश्न.3 भारत के किस राज्य में शिशु मृत्यु दर सबसे कम है?
- केरल
- पश्चिम बंगाल
- तमिलनाडु
- महाराष्ट्र
विश्लेषण
उत्तर: A
- शिशु मृत्यु दर किसी भौगोलिक क्षेत्र में एक वर्ष में जन्मे प्रति 1,000 जीवित शिशुओं पर एक वर्ष के भीतर होने वाली शिशुओं की मृत्यु की संख्या है।
- केरल राज्य में शिशु मृत्यु दर सबसे कम है, क्योंकि यहाँ स्वास्थ्य एवं शिक्षा की मौलिक सुविधाएँ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
- केरल के बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर मिजोरम और कर्नाटक हैं।
प्रश्न.4 निम्नलिखित में से ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट’ कौन-सी संस्था जारी करता है?
- विश्व बैंक
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
- विश्व आर्थिक फोरम
- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
विश्लेषण
उत्तर: B
- वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट IMF का एक सर्वेक्षण है, जिसे आमतौर पर वर्ष में दो बार अप्रैल और अक्तूबर के महीनों में प्रकाशित किया जाता है।
- यह रिपोर्ट निकट और मध्यम अवधि के दौरान वैश्विक आर्थिक विकास का विश्लेषण तथा भविष्यवाणी करता है।
- ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट’ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा जारी किया जाता है।
प्रश्न.5 ‘खाद्य प्रसंस्करण’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
- यह क्षेत्र उत्पादन, वृद्धि, खपत और निर्यात के मामले में भारत के प्रमुख क्षेत्रों में से एक है।
- इसके अंतर्गत डेयरी उत्पाद, दूध, फल तथा सब्जियाँ आदि आते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य हैं/है?
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2 दोनों
- न तो 1 और न ही 2
विश्लेषण
उत्तर: C
- खाद्य प्रसंस्करण मानव या पशुओं के उपभोग के लिये कच्चे संघटकों को खाद्य पदार्थों में बदलने या खाद्य पदार्थों को अन्य रूपों में बदलने के लिये प्रयुक्त विधियों और तकनीकों का सेट है।
- यह क्षेत्र उत्पादन, वृद्धि, खपत और निर्यात के मामले में भारत के प्रमुख क्षेत्रों में से एक है।
- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के अंतर्गत डेयरी उत्पाद, दूध, फल तथा सब्ज़ियों का प्रसंस्करण, पैकेट बंद भोजन, तथा पेय पदार्थ आदि आते हैं।
प्रश्न.6 अर्थव्यवस्था के समाजवादी स्वरुप को किस पंचवर्षीय योजना में अपनाया गया था?
- पहली पंचवर्षीय योजना
- दूसरी पंचवर्षीय योजना
- तीसरी पंचवर्षीय योजना
- पाँचवीं पंचवर्षीय योजना
विश्लेषण
उत्तर: B
- समाजवादी स्वरुप को द्वितीय पंचवर्षीय योजना में अपनाया गया था।
- यह निर्णय अर्थव्यवस्था को समाजवाद के पथ पर अग्रसर करने के लिये लिया गया, जिससे सरकार अर्थव्यवस्था में बड़े तथा भारी उद्योगों पर नियंत्रण रख सके।
प्रश्न.7 निम्नलिखित में से टाटा आयरन स्टील कंपनी (TISCO) की स्थापना किस वर्ष की गयी थी?
- 1899 ई.
- 1898 ई.
- 1906 ई.
- 1907 ई.
विश्लेषण
उत्तर: D
- जमशेदजी टाटा ने 1907 ई. में जमशेदपुर में टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (TISCO) की स्थापना की थी।
- टिस्को (अब टाटा स्टील लिमिटेड) भारत का सबसे पुराना लौह और इस्पात उद्यम है।
- जमशेदपुर भारत के पहले औद्योगिक नियोजित शहरों में से एक है।
प्रश्न.8 निम्नलिखित में सेनवरत्न कंपनियों में कौन-सी कंपनियाँ शामिल हैं?
- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
- महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL)
- ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL)
- शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SCIL)
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
- केवल 1
- केवल 2
- सभी चार
- केवल 1, 2, और 3
विश्लेषण
उत्तर: C
नवरत्न योजना वर्ष 1997 में शुरू की गई थी ताकि उन केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (Central Public Sector Enterprises: CPSEs) की पहचान की जा सके जो अपने संबंधित क्षेत्रों में तुलनात्मक लाभ प्राप्त करते हैं और वैश्विक अभिकर्ता बनने के उनके अभियान में उनका समर्थन करते हैं।
नवरत्न कंपनियों में निम्नलिखित कंपनियाँ शामिल हैं-
- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
- महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL)
- ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL)
- शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SCIL)
प्रश्न.9 निम्नलिखित में से प्रत्यक्ष कर कौन-सा है?
- केंद्रीय वैट
- उत्पाद शुल्क
- विलासिता कर
- न्यूनतम वैकल्पिक कर
विश्लेषण
उत्तर: D
- प्रत्यक्ष कर वह कर है, जिसे कोई व्यक्ति या संगठन सीधे उस इकाई को भुगतान करता है जिसने उसे लगाया है।
- न्यूनतम वैकल्पिक कर को आयकर अधिनियम में इसलिए लाया गया था, ताकि उन कंपनियों से भी कर वसूला जा सके जो अपने लेखा पुस्तक के अनुसार लाभ कमाती हैं तथा अपने शेयर धारकों को लाभांश भी प्रदान करतीं हैं।
प्रश्न.10 निम्नलिखित में से राजकोषीय नीति के तीन मूल उद्देश्यों में शामिल है-
- संवृधि
- समग्र मांग
- समग्र व्यय
- ब्याज़ दर
विश्लेषण
उत्तर: A
- भारत में राजकोषीय नीति के उद्देश्यों के अंतर्गत संतुलित एवं तीव्र विकास, कल्याणकारी राज्य की स्थापना और समाजवादी ढ़ंग के समाज की रचना करना आदि शामिल है।
- राजकोषीय नीति के मुख्यतः तीन घटक होते हैं- सरकार का बजट, विभिन्न प्रकार के घाटे और कर संरचना।
- राजकोषीय नीति द्वारा तीन प्रमुख उद्देश्यों को प्राप्त किया जाता है, जिनमें साम्य, संवृधि और स्थिरता शामिल हैं।
Discover more from UPSC Web
Subscribe to get the latest posts sent to your email.