सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 में किन-किन गाँवों ने मारी बाजी? Know Everything about National Best Tourism Village Competition 2024

ational Best Tourism Village Competition 2024

27 सितम्बर, 2024 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 (National Best Tourism Village Competition 2024) के विजेताओं की घोषणा की गई। इस प्रतियोगिता में 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कुल 991 गाँव शामिल हुए। जबकि वर्ष 2023 में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की प्रतियोगिता के पहले संस्करण में 795 गांवों ने भाग लिया था। यह बढ़ा आंकड़ा बताता है कि पर्यटन मंत्रालय की पहल सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता का असर देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- क्या है बिप्लब सरमा समिति?

सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 (National Best Tourism Village Competition 2024के विजेता हैं- 

सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 (National Best Tourism Village Competition 2024) के तहत 36 गाँवों को 8 श्रेणियों में पुरस्कार दिया गया है। ये 8 श्रेणी और विजीत गाँव हैं- 

  • साहसिक पर्यटन – धुधमारस (छत्तीसगढ़), अरू (जम्मू-कश्मीर), कुतलुर (कर्नाटक) और जखोल (उत्तराखंड)
  • कृषि पर्यटन– कुमारकोम (केरल), करडे (महाराष्ट्र), हंसली (पंजाब), सूपी (उत्तराखंड) और बड़ानगर (पश्चिम बंगाल)
  • समुदाय आधारित पर्यटन- चित्रकोट (छत्तीसगढ़), मिनिकॉय आइलैंड (लक्षद्वीप), सियालसुक (मिज़ोरम), देवमाली (राजस्थान) और अल्पना ग्राम (त्रिपुरा)
  • शिल्प– सुआलकुची (असम), प्राणपुर (मध्यप्रदेश), उम्देन (मेघालय), मणिबंध (ओडिशा) और निर्मल (तेलंगाना)
  • विरासत– हाफेश्वर (गुजरात), आंद्रो (मणिपुर), माफ्लंग (मेघालय) और कीलादि (तमिलनाडु)
  • उत्तरदायी पर्यटन – दुधानि (दादर और नगर हवेली औऱ दमन एवं दीव), कडलुंडि (केरल), तार विलेज (लद्दाख), सबरवानी (मध्य प्रदेश) और लाडपुरा खास (मध्य प्रदेश)
  • आध्यात्मिक और कल्याण– अहोबिलम (आंध्र प्रदेश), बंदोरा (गोवा),रिकीपीठ (झारखंड), मेलकलिंगम पट्टी (तमिलनाडु) और सोमासिला (तेलंगाना)
  • वाइब्रेंट विलेज– हर्सिल (उत्तराखंड) और गुंजी (उत्तराखंड)

यह भी पढ़ें- खनिज सुरक्षा वित्त नेटवर्क में शामिल हुआ भारत!

सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता के बारे में 

सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता की शुरुआत वर्ष 2023 में हुई थी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत की आत्मा यानी की भारत के गांवों में पर्यटन को बढ़ावा देना था। इस पहल का मकसद उन गांवों की पहचान करना और उन्हें चिन्हित करना था, जो समुदाय-आधारित मूल्यों और सभी पहलुओं में स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता के ज़रिए सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपत्ति को संरक्षित करते हैं और बढ़ावा देते हैं।


Discover more from UPSC Web

Subscribe to get the latest posts sent to your email.