MCQ’s for UPSC with answers
1. हाल ही में चर्चा में रहे शब्द THINQ 2024 है-
- भारतीय नौसेना क्विज
- डेंगू की दवा
- ऑस्कर विनर फिल्म
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
(A) THINQ24 भारतीय नौसेना क्विज है। इस वर्ष, THINQ 2024 का विषय ‘विकसित भारत’ है, जो 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के दृष्टिकोण से जुड़ा है। यह क्विज प्रतियोगिता छात्रों की सामान्य जागरूकता के परीक्षण की अवधारणा से परे है। यह युवा मस्तिष्कों को प्रज्वलित करने, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में छात्रों के बीच जागरूकता फैलाने और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने का एक मंच है। THINQ 24 के फाइनल का आयोजन केरल के एझिमाला में प्रमुख नौसेना प्रशिक्षण प्रतिष्ठान, भारतीय नौसेना अकादमी में आयोजित किया जाएगा।
2. हाल ही में अतुल्य भारत डिजिटल पोर्टल की शुरुआत किस मंत्रालय द्वारा की गई है?
- गृह मंत्रालय
- विदेश मंत्रालय
- पर्यटन मंत्रालय
- कौशल विकास मंत्रालय
उत्तर देखें
(C) हाल ही में पर्यटन मंत्रालय ने 27 सितंबर 2024 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नए सिरे से तैयार किए गए अतुल्य भारत डिजिटल पोर्टल और अतुल्य भारत कंटेंट हब की शुरुआत की है। अतुल्य भारत डिजिटल पोर्टल एक पर्यटक-केंद्रित, वन-स्टॉप डिजिटल समाधान है जिसे भारत आने वाले आगंतुकों के लिए यात्रा के अनुभव को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। नया पोर्टल यात्रियों को उनकी यात्रा के हर चरण में, खोज और शोध से लेकर योजना, बुकिंग, यात्रा और वापसी तक आवश्यक जानकारी और सेवाएँ प्रदान करता है। वहीं अतुल्य भारत कंटेंट हब एक व्यापक डिजिटल संग्रह है, जिसमें भारत में पर्यटन से संबंधित उच्च गुणवत्ता वाली छवियों, फिल्मों, ब्रोशर और समाचार पत्रों का एक समृद्ध संग्रह है।
3. पर्यटन मित्र और पर्यटन दीदी पहल की शुरुआत किस मंत्रालय द्वारा की गई है?
- गृह मंत्रालय
- विदेश मंत्रालय
- पर्यटन मंत्रालय
- कौशल विकास मंत्रालय
उत्तर देखें
(C) हाल ही में पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन मित्र और पर्यटन दीदी के नाम से एक राष्ट्रीय उत्तरदायी पर्यटन पहल की शुरुआत की है। इस पहल के माध्यम से, पर्यटन मंत्रालय का उद्देश्य गंतव्यों में पर्यटकों के लिए समग्र अनुभव को बेहतर बनाना है। ‘पर्यटन मित्र और पर्यटन दीदी’ के माध्यम से महिलाओं और युवाओं के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि वे हेरिटेज वॉक, फूड टूर, क्राफ्ट टूर, नेचर ट्रेक, होमस्टे अनुभव और गंतव्य की क्षमता के आधार पर अन्य अभिनव पर्यटन उत्पाद जैसे नए पर्यटन उत्पाद और अनुभव विकसित कर सकें। पर्यटन मंत्रालय ने भारत भर के 6 पर्यटन स्थलों – ओरछा (मध्य प्रदेश), गंडीकोटा (आंध्र प्रदेश), बोधगया (बिहार), आइजोल (मिजोरम), जोधपुर (राजस्थान) और श्री विजयपुरम (अंडमान – निकोबार द्वीप समूह) में ‘पर्यटन मित्र और पर्यटन दीदी’ की शुरुआत की है।
4. हाल ही में चर्चा में रहे मनकीडिया समुदाय का संबंध किस राज्य से है?
- ओडिशा
- झारखंड
- बिहार
- उत्तराखण्ड
उत्तर देखें
(A) मनकीडिया समुदाय एक ऑस्ट्रो-एशियाई समुदाय है जो मुख्य रूप से जंगलों से अपना जीवन यापन करता है। मनकीडिया बिरहोर जनजाति का एक अर्ध-खानाबदोश वर्ग है। वे मुख्य रूप से भोजन इकट्ठा करने और शिकार करने वाले समुदाय हैं। रस्सी बनाने, बंदरों को फंसाने और खाने के उनके पारंपरिक कौशल के लिए, उनके पड़ोसी उन्हें ‘मनकीडी’ या ‘मनकीडिया’ कहते हैं। मनकीडिया नामधारी जनजाति से संबंधित हैं और इन्हें विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूह (पीवीटीजी) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। ये ओडिशा के जनजाति समूह हैं।
27-09-2024 के Current Affairs Based MCQ’s के लिये यहाँ क्लिक करें
26-09-2024 के Current Affairs Based MCQ’s के लिये यहाँ क्लिक करें
24-09-2024 के Current Affairs Based MCQ’s के लिये यहाँ क्लिक करें
Current Affairs पढ़ने के लिये यहाँ क्लिक करें
Editorials पढ़ने के लिये यहाँ क्लिक करें
Discover more from UPSC Web
Subscribe to get the latest posts sent to your email.