MCQ’s for UPSC with answers
1. हाल ही में चर्चा में रहा ABHED है-
- बुलेट प्रूफ जैकेट
- रॉकेट लॉन्चर
- मिसाइल
- डेंगू की दवा
उत्तर देखें
(A) हाल ही में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और आईआईटी दिल्ली ने मिलकर ‘ABHED या अभेद के नाम से हल्का बुलेट प्रूफ जैकेट तैयार किया है। ये जैकेट आईआईटी, दिल्ली में स्थित डीआरडीओ उद्योग अकादमिक उत्कृष्टता केंद्र (डीआईए-सीओई) में बनाए गए हैं। ABHED या अभेद का पूरा नाम एडवांस्ड बैलिस्टिक्स फॉर हाई एनर्जी डिफीट है। ABHED जैकेट को पॉलिमर और स्वदेशी बोरॉन कार्बाइड सिरेमिक से मिलकर बनाया गया है। यह जैकेट सर्वाधिक खतरे को झेलने में सक्षम हैं, और भारतीय सेना की संबंधित जनरल स्टाफ गुणात्मक आवश्यकता में निर्दिष्ट अधिकतम वजन सीमा से हल्की हैं। विभिन्न बीआईएस स्तरों के लिए 8.2 किलोग्राम और 9.5 किलोग्राम के न्यूनतम संभावित वजन के साथ सामने और पीछे के कवच वाले ये मॉड्यूलर-डिजाइन जैकेट 360 डिग्री सुरक्षा प्रदान करेगी।
बता दें कि रक्षा संबंधी अनुसंधान एवं विकास में उद्योग जगत और अकादमिक जगत को शामिल करने के लिए वर्ष 2022 में आईआईटी दिल्ली में स्थित डीआरडीओ के संयुक्त उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्र को संशोधित करके डीआईए-सीओई का गठन किया गया था। इसका उद्देश्य उन्नत प्रौद्योगिकियों पर विभिन्न परियोजनाओं को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाना है।
2. हाल ही में जलवायु और स्वास्थ्य समाधान (सीएचएस) इंडिया कॉन्क्लेव का आयोजन कहाँ हुआ?
- दिल्ली
- मुंबई
- कोलकाता
- बैंगलोर
उत्तर देखें
(A) हाल ही में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से दिल्ली में जलवायु और स्वास्थ्य समाधान (सीएचएस) इंडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कार्रवाई योग्य रणनीति विकसित करने के लिए नीति निर्माताओं, विशेषज्ञों और हितधारकों को एक साथ लाकर जलवायु परिवर्तन और सार्वजनिक स्वास्थ्य की दोहरी आपात स्थितियों को संबोधित करना था।
3. हाल ही में केंद्रीय सिल्क बोर्ड की स्थापना के कितने वर्ष पूरे हुए?
- 50
- 75
- 60
- 100
उत्तर देखें
(B) हाल ही में केंद्रीय सिल्क बोर्ड के 75वें वर्ष पूरे करने पर केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय द्वारा केंद्रीय रेशम बोर्ड (सीएसबी) ने एक स्मारक सिक्के का अनावरण किया। केंद्रीय सिल्क बोर्ड की स्थापना इंपीरियल सरकार द्वारा 8 मार्च 1945 को रेशम उद्योग के विकास की जांच करने के लिए गठित सिल्क पैनल की सिफारिशों के आधार पर की गई थी। स्वतंत्र भारत की सरकार ने 20 सितंबर 1948 को सीएसबी अधिनियम 1948 को लागू किया। तदनुसार, 9 अप्रैल 1949 को रेशम उत्पादन उद्योग को आकार देने के लिए 1948 में संसद के एक अधिनियम (एलएक्सआई) के अंतर्गत केंद्रीय रेशम बोर्ड (सीएसबी), एक वैधानिक निकाय की स्थापना की गई। केंद्रीय रेशम बोर्ड (सीएसबी) व्यापक रेशम उत्पादन अनुसंधान एवं विकास के लिए एकमात्र संगठन है और 26 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में विकास कार्यक्रमों का समन्वय करता है। भारत अब पूरे विश्व में दूसरा सबसे बड़ा रेशम उत्पादक देश है, वैश्विक उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी 1949 में 6% से बढ़कर 2023 में 42% हो चुकी है।
4. चर्चा में रहा शब्द ‘परिधि 24×25’ का संबंध किस मंत्रालय से है?
- वस्त्र मंत्रालय
- संस्कृति मंत्रालय
- पंचायती राज मंत्रालय
- विदेश मंत्रालय
उत्तर देखें
(A) हाल ही में केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय द्वारा भारत-विशिष्ट फैशन ट्रेंड बुक, “परिधि 24×25″ लॉन्च किया गया। परिधि” भारत के फैशन और सांस्कृतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो देश की पहली ट्रेंड बुक के रूप में उभरी है।‘परिधि 24×25’ केवल रुझानों या ट्रेंड्स का संकलन नहीं है बल्कि यह गतिशील भारतीय सांस्कृतिक परिदृश्य और इसके लोगों की विकसित होती मानसिकता पर एक विशिष्ट और गहन दृष्टिकोण प्रदान करता है।
5. हाल ही में 19वीं भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक का आयोजन कहाँ हुआ?
- दिल्ली
- मुंबई
- एडिलेड
- मेलबर्न
उत्तर देखें
(C) हाल ही में 19वीं भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक का आयोजन एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया) में हुआ। इस बैठक में भारत ने सिडनी में एक निवेश, व्यापार, प्रौद्योगिकी एवं पर्यटन (आईटीटीटी) कार्यालय खोलने की घोषणा की। इसमें निजी क्षेत्र (सीआईआई की भागीदारी) सहित इन्वेस्ट इंडिया, एनआईसीडीआईसी, निर्यात संवर्धन और डीजीएफटी का प्रतिनिधित्व होगा। इस कार्यालय का प्राथमिक कार्य दोनों पक्षों के निवेशकों और व्यवसायों के बीच व्यापार से संबंधित मुद्दों को सुविधाजनक बनाना होगा। बैठक में दोनों देशों ने 2030 तक 100 बिलियन डॉलर का व्यापार हासिल करने का लक्ष्य भी रखा है।
पिछले Current Affairs Based MCQ’s के लिये यहाँ क्लिक करें
Current Affairs पढ़ने के लिये यहाँ क्लिक करें
Editorials पढ़ने के लिये यहाँ क्लिक करें
Discover more from UPSC Web
Subscribe to get the latest posts sent to your email.