NCERT: भारतीय अर्थव्यवस्था
प्रश्न.1 भारत में किस क्षेत्र में प्रच्छन्न बेरोज़गारी की समस्या सर्वाधिक पाई जाती है।
- कृषि
- व्यापार
- सेवा
- औद्योगिक
विश्लेषण
उत्तर: A
बेरोज़गारी: किसी व्यक्ति द्वारा सक्रियता से रोज़गार की तलाश किये जाने के बावजूद जब उसे काम नहीं मिल पाता तो यह अवस्था बेरोज़गारी कहलाती है।
- बेरोज़गारी को सामान्यतः बेरोजगारी दर के रूप में मापा जाता है।
- भारत में बेरोज़गारी के कई प्रकार हैं, जिनमें मौसमी, चक्रीय, संरचनात्मक बेरोज़गारी और प्रच्छन्न बेरोज़गारी आदि शामिल हैं।
- भारत में प्रच्छन्न बेरोज़गारी की समस्या कृषि क्षेत्र में अत्यधिक पाई जाती है।
प्रश्न.2 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
- सरकार के बजट में घाटे का एक बड़ा श्रोत आर्थिक सहायिकी है।
- भारतीय कृषि में विकसित देशों की तुलना में आर्थिक सहायिकी का स्तर बहुत कम है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2 दोनों
- इनमें से कोई नहीं
विश्लेषण
उत्तर: C
- सब्सिडी किसी भी आर्थिक या सामाजिक नीति को बढ़ाने के लिये वित्त सहायता प्रदान की जाती है।
- सब्सिडी (सहायिकी) भारत में बजट में घाटे का बहुत बड़ा श्रोत है। परंतु भारत में विकसित देशों की तुलना में कृषि पर दी जाने वाली सहायिकी की मात्रा बहुत कम है। अतः उपर्युक्त दोनों कथन सत्य हैं।
प्रश्न.3 भारतीय अर्थव्यवस्था का कौन-सा प्रमुख लक्षण है?
- मिश्रित अर्थव्यवस्था
- गांधी अर्थव्यवस्था
- समाजवादी अर्थव्यवस्था
- पूंजीवादी अर्थव्यस्था
विश्लेषण
उत्तर: A
- अर्थव्यवस्था तीन प्रकार की होती हैं- समाजवादी, पूंजीवादी और मिश्रित।
- समाजवादी अर्थव्यवस्था में राज्य का अर्थव्यवस्था में महत्त्वपूर्ण हस्तक्षेप होता है, इसके अतिरिक्त मिश्रित अर्थव्यवस्था में राज्य का हस्तक्षेप सीमित तथा पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में राज्य का अर्थव्यवस्था में अत्यल्प हस्तक्षेप होता है।
- भारत ने एक आर्थिक पद्धति की कल्पना की, जिसमें समाजवाद और पूंजीवाद की विशेषताएँ शामिल थीं।
- इसकी परिणति मिश्रित अर्थव्यवस्था मॉडल के रूप में हुई। अतः विकल्प A सही है।
प्रश्न.4 ‘योजना आयोग’ की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
- 1945
- 1955
- 1951
- इनमें से कोई नहीं
विश्लेषण
उत्तर: D
- योजना आयोग की स्थापना 1950 में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में की गई थी।
- 1 जनवरी, 2015 से ‘योजना आयोग’ का नाम बदलकर ‘नीति आयोग’ कर दिया गया।
- यह गैर-संवैधानिक निकाय के रूप में कार्य करता था।
- इसने राज्यों पर नीतियों को लागू किया और अनुमोदित परियोजनाओं के साथ धन का आवंटन किया।
प्रश्न.5 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
- भारतीय निर्धनता के आधिकारिक आँकड़े नीति आयोग उपलब्ध करवाता है।
- राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय उपभोग व्यय के आधार पर आँकड़ों का आकलन करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य हैं/है?
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2 दोनों
- न तो 1 और न तो 2
विश्लेषण
उत्तर: C
- भारत में निर्धनता के विषय में आधिकारिक आँकड़े योजना आयोग (नीति आयोग) द्वारा उपलब्ध करवाये जाते थे।
- भारत में निर्धनता का आकलन राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (NSSO) द्वारा उपभोग व्यय के आधार पर किया जाता है।
प्रश्न.6 ‘मानव विकास रिपोर्ट’ का प्रकाशन किसके द्वारा किया जाता है?
- विश्व आर्थिक मंच
- विश्व बैंक
- विश्व स्वास्थ्य संगठन
- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
विश्लेषण
उत्तर: D
- मानव विकास रिपोर्ट इस बात पर ज़ोर देता है कि किसी देश के विकास का आकलन करने के लिये वहाँ के लोगों तथा उनकी क्षमताओं को अंतिम मानदंड माना जाना चाहिये।
- मानव विकास रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा जारी किया जाता है।
- यह रिपोर्ट 1990 से मानव संसाधन के संमपोषणीय एवं सृजनात्मक विकास के संबंध में जारी की जाती है।
प्रश्न.7 एक रुपये के नोट पर किसके हस्ताक्षर होते हैं?
- वित्त सचिव
- भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर
- भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर
- वित्त मंत्री
विश्लेषण
उत्तर: A
- वित्त सचिव भारत के वित्त मंत्रालय का वरिष्ठतम आई.ए.एस अधिकारी होता है।
- यह मंत्रालय के विभिन्न विभागों के काम-काज में समन्वय रखता है।
- एक रुपये के नोट पर वित्त सचिव के हस्ताक्षर होते हैं। अतः विकल्प A सही है।
प्रश्न.8 ‘नरेगा’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
- इसे 2006 में लागू किया गया था।
- इस अधिनियम का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्य को 100 दिन का रोज़गार उपलब्ध कराना है।
- 2 अक्टूबर, 2009 को नरेगा का नाम बदलकर मनरेगा कर दिया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
- केवल 1
- केवल 2
- केवल 2 और 3
- सभी तीन
विश्लेषण
उत्तर: C
- नरेगा को अगस्त 2005 में संसद में एक विधेयक पारित करके लागू किया गया था। अतः कथन 1 असत्य है।
- इसका उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार के इच्छुक व्यस्क को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराना है। अतः कथन 2 सही है।
- 2 अक्टूबर, 2009 को 2 अक्टूबर 2009 महात्मा गांधी जयंती के शुभ अवसर पर नरेगा का नाम बदलकर मनरेगा कर दिया गया था। इसका उद्देश्य केवल इस योजना के जरिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करना था। अतः कथन 3 सत्य है।
प्रश्न.9 निम्नलिखित में से विश्व व्यापार संगठन (WTO) का गठन किस वर्ष किया गया था?
- 1995
- 1996
- 1998
- 1999
विश्लेषण
उत्तर: A
- विश्व व्यापार संगठन एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जो देशों के मध्य व्यापार के नियमों को विनियमित करता है।
- इसकी स्थापना 1995 में की गई थी।
- इसका उद्देश्य विश्व व्यापार में सभी देशों को समान अवसर उपलब्ध कराना है।
- WTO का मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में स्थित है।
प्रश्न.10 निम्नलिखित में से सार्वजनिक वस्तुओं के अंतर्गत शामिल किये जाते हैं।
- सड़क
- लोक प्रशासन
- राष्ट्रीय प्रतिरक्षा
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
- केवल 1 और 2
- केवल 2 और 3
- केवल 1 और 3
- उपर्युक्त सभी
विश्लेषण
उत्तर: D
- अर्थशास्त्र में सार्वजनिक वस्तुओं को वस्तु या सेवा कहा जाता है।
- सार्वजनिक वस्तुओं के अंतर्गत सुरक्षा, शिक्षा, बुनियादी ढांचा, पर्यावरण और स्वास्थ्य शामिल हैं।
- साथ ही सड़क, लोक प्रशासन और राष्ट्रीय प्रतिरक्षा आदि को भी शामिल किया जाता है। अतः विकल्प D सत्य है।
Discover more from UPSC Web
Subscribe to get the latest posts sent to your email.